'2025 में 225 सीट जीतने का संकल्प' : NDA विधानमंडल दल की बैठक में CM नीतीश की हुंकार, मीटिंग के दौरान मुख्यमंत्री के तेवर दिखे गर्म

Edited By:  |
 CM Nitish roar in NDA Legislature Party meeting  CM Nitish roar in NDA Legislature Party meeting

PATNA : बिहार विधान सभा के मानसून सत्र को लेकर NDA के विधायक दल की अहम बैठक हुई। ये मीटिंग बिहार विधानसभा के एक्सटेंशन सेंट्रल हॉल में हुई। बड़ी बात ये है कि इस मीटिंग में विधानमंडल के मानसून सत्र के दौरान विपक्ष के सवालों का किस तरह से जवाब देना है, इसपर गंभीरता से चर्चा हुई। इसके साथ ही आगे की रणनीति भी तैयार की गई।

CM नीतीश ने विधायकों को दिलाया संकल्प

बड़ी बात ये है कि इस मीटिंग के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नया नारा दिया है। उन्होंने साल 2025 में 225 सीट जीतने का संकल्प विधायकों को दिलाया और आपस में को-ऑर्डिनेशन बनाए रखने की सलाह दी।

11 विधायकों ने रखी अपनी बात

NDA की इस मीटिंग में 11 विधायकों ने अपनी बातें रखी और अधिकारियों पर विकास कार्य में सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया। NDA विधायकों की इन शिकायत पर CM नीतीश के तेवर काफी गर्म दिखे। उन्होंने तुरंत कहा कि अगर अधिकारी विकास कार्यों की अनदेखी करे या जनहित से जुड़े मामले पर लापरवाही बरते तो तुरंत हमे जानकारी दें।

इसके साथ ही उन्होंने सभी विधायकों को सदन में ही रहने का निर्देश दिया और कहा कि वे मानसून सत्र के दौरान सदन में ही मौजूद रहें। साथ ही केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाए। विधान मंडल दल की बैठक को CM नीतीश के अलावा उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा और संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने भी संबोधित किया।