सीएम का कोडरमा दौरा : झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यक्रम में होंगे शामिल,कार्यक्रम स्थल पर भव्य तैयारी

Edited By:  |
cm ka koderma daura cm ka koderma daura

कोडरमा: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज कोडरमा दौरे पर रहेंगे. हेमंत सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. कार्यक्रम की खास बात यह है कि मुख्यमंत्री की मौजूदगी में कोडरमा जिला परिषद की पूर्व अध्यक्ष शालिनी गुप्ता अपने समर्थकों के साथ मंच पर जेएमएम की सदस्यता ग्रहण करेंगी. शालिनी गुप्ता क्षेत्र की सक्रिय राजनीतिक हस्ती रही हैं. उन्होंने हाल मे हुए विधानसभा चुनाव निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में लड़कर करीब 70 हजार से अधिक वोट हासिल करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया था. जिससे क्षेत्र में उनकी मजबूत राजनीतिक पकड़ मानी जा रही है.

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है. सीएम के आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.कार्यक्रम स्थल पर यानी लोकाई मैदान में लगभग 10 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है. साथ ही भव्य पंडाल का निर्माण किया गया है. मंच, ध्वनि व्यवस्था और अन्य सुविधाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है. वहीं, कार्यक्रम को सफल और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन भी पूरी तरह सक्रिय है. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं.