जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन चांडिल के धधकीडीह पहुंचे. धधकीडीह में हेमंत सोरेन का ननिहाल और शिबू सोरेन का ससुराल है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोहराय पर्व मनाने के लिए यहां पहुंचे हैं. उधर मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने पिता शिबू सोरेन के साथ सोहराय पर्व मनाने पहुंचे धधकीडीह

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने पिता के साथ यहां पहुंचे तो परिवार के लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया. यहां अपने ट्रेडिशनल ड्रेस जो पुरानी परंपरा का परिधान है उस परिधान में लोग इस पर्व को मनाते नजर आए.