चुनावी सरगर्मी : निगम चुनाव के लिए बीजेपी नेता परिंदा सिंह चुनावी मैदान में लगा रहीं दांव,मेयर पद के लिए किया नामांकन

Edited By:  |
chunawi sargarmi chunawi sargarmi

बोकारो: चास नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. आज पूर्व मंत्री समरेश सिंह की बहू और बीजेपी नेता परिंदा सिंह ने शक्ति प्रदर्शन के साथ मेयर पद के लिएनामांकन दाखिल किया.परिंदा सिंह ने गर्गापुल स्थित काली मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की. इसके बाद समर्थकों और स्थानीय लोगों के साथ विशाल रैली निकालते हुए मेयर प्रत्याशी के रूप में नामांकनदाखिल करने पहुंची. रैली के दौरान उन्होंने जनता से अपने पक्ष में मतदान की अपील की.

बताया जा रहा है कि रायशुमारी के बाद उनका नाम सूची में नहीं आने से क्षेत्र की जनता में नाराजगी थी. इसके बाद जनता के आग्रह और समर्थन पर परिंदा सिंह ने चुनावी मैदान में उतरने का फैसला लिया. परिंदा सिंह ने कहा कि क्षेत्र में अब तक जो विकास कार्य अधूरे हैं,उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का काम करेंगे.

मेयर प्रत्याशी ने कहा कि चास की जनता को एक मजबूत और ईमानदार नेतृत्व का अवसर मिला है. महिलाओं और मातृशक्ति की भूमिका को अहम बताते हुए उन्होंने कहा कि आज की राजनीति में महिलाएं मजबूती से आगे बढ़ रही हैं.परिंदा सिंह ने बिजली, पानी, सड़क, नाली और साफ-सफाई जैसी मूलभूत समस्याओं से निजात दिलाने का भरोसा जनता को दिलाया है.