राबड़ी देवी गजब बोलीं : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 73वां जन्मदिन, राबड़ी देवी ने इस अंदाज में दी बधाई, गजब बोलीं...

Edited By:  |
 Chief Minister Nitish Kumar's 73rd birthday, Rabri Devi congratulated in this style, said amazingly...  Chief Minister Nitish Kumar's 73rd birthday, Rabri Devi congratulated in this style, said amazingly...

Desk:आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) का 73वां जन्मदिन है। इसको लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने ट्वीट कर बधाई दी है। साथ ही अन्य दलों के नेताओं ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी है। इस कड़ी में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी (Rabri Devi) ने भी अपने ही अंदाज में उन्हें बधाई दी है।
राबड़ी देवी ने ऐसे दी बधाई

बिहार विधानपरिषद में सरकार के खिलाफ पोस्टर लेकर प्रदर्शन करते हुए राबड़ी देवी से जब पत्रकारों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्मदिन की बात कही तो उन्होंने कहा कि मेरी तरफ से नीतीश कुमार को ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएं। वो स्वस्थ और दीर्घायु हो यही मेरी कामना है।

ऐतिहासिक होगी रैली

वहीं 3 मार्च को महागठबंधन की रैली को लेकर राबड़ी देवी ने कहा कि रैली में आने के लिए सभी को निमंत्रण दिया गया है। सभी लोग रैली में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। पटना के गांधी मैदान में पार्टी की रैली होगी। साथ ही जब केके पाठक के केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने को लेकर मीडिया ने उनसे सवाल किया तो उन्होंने कहा कि यह विभागीय बात है इसपर किसी प्रकार की टीका टिप्पणी करना अच्छी बात नहीं है।

आरजेडी विरोध करेगी

उधर बिहार अपराध नियंत्रण विधेयक 2024 के सदन से पास होने पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यह काला कानून है जिसका आरजेडी विरोध करती है। यह कानून पास नहीं होना चाहिए। इससे आम जनता की रक्षा कम शोषण ज्यादा होगा। वहीं आरजेडी खेमे के विधायकों के पाला बदलने पर कहा कि पूरे देश में बीजेपी कमजोर हो चुकी है। इसलिए लगातार अन्य पार्टियों के विधायकों की खरीद फरोख्त की जा रही है।


Copy