Hindi News / रांची वीमेन्स कॉलेज की दूसरी ग्रेजुएशन सेरेमनी पर राज्यपाल रमेश बैस टॉपर छात्राओं...

छात्राओं में काफी खुशी : रांची वीमेन्स कॉलेज की दूसरी ग्रेजुएशन सेरेमनी पर राज्यपाल रमेश बैस टॉपर छात्राओं को डिग्री और मेडल देकर सम्मानित की

Edited By:  |
Reported By:
chhatraon mai  kaaphi  khushi chhatraon mai  kaaphi  khushi

रांची : वीमेन्स कॉलेज की दूसरी ग्रेजुएशन सेरेमनी के मौके पर एक समारोह का आयोजन किया गया. राज्यपाल रमेश बैस समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए. मौके पर रांची विश्वविद्यालय की कुलपति कामिनी कुमार,रजिस्ट्रार एम सी मेहता,कॉलेज की प्रिंसिपल,विद्यार्थियों के अभिभावक और मेडल और डिग्री पाने वाले तमाम छात्र शामिल हुए.

बताते चलें कि 131 छात्राओं का नाम गोल्ड मेडल के लिए चयनित किया गया था. इसमें से विषयवार 110 टॉपर और ओवरऑल कैटेगरी में 21 छात्राएं शामिल हैं. हालांकि समारोह के दौरान यूजी और पीजी के तीन-तीन औरB.ED के दो सत्रों की 89 छात्राओं को ही गोल्ड मेडलप्रदान किया गया. इसमें 74 गोल्ड मेडल सब्जेक्ट टॉपर और 15 छात्राएं ओवरऑल कैटेगरी की है. इस दौरान आयोजित सत्र 2015-18,पीजी सत्र 2016-18 और बीएड सत्र 2016-18 की छात्राओं को भी डिग्री प्रदान की गई. इस समारोह के लिए ड्रेस कोड भी लागू किया गया था. इसके तहत छात्राओं का ड्रेस कोड में सफेद सूट और लाल दुपट्टा या लाल बॉर्डर वाली सफेद साड़ी निर्धारित की गई थी और इसी ड्रेस कोड के तहत राज्यपाल के हाथों छात्राओं ने मेडल और उपाधि प्रदान की. आर्ट्स ब्लॉक के सभागार में कार्यक्रम आयोजित की गई.

मौके पर राज्यपाल रमेश बैस ने विद्यार्थियों को डिग्री और मेडल के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी है. समारोह में छात्रों को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि उपाधि मिलना सिर्फ एक औपचारिकता नहीं है बल्कि यह एक दायित्व भी है. आने वाले समय में उनके जीवन में कई परिवर्तन आएंगे. विद्यार्थी आगे के पढ़ाई के साथ-साथ समाज निर्माण में भी जुड़ेंगे. इसलिए उनके जीवन में आज का दिन काफी महत्वपूर्ण है. इधर गोल्ड मेडल मिलने के बाद छात्राओं में भी काफी खुशी देखी गई. छात्राओं की मानें तो आज की तारीख में महिलाएं किसी से भी कम नहीं है. अगर उन्हें सही दिशा मिल जाए तो वह किसी भी मुकाम को पा सकती हैं.