चतरा पुलिस के हत्थे चढ़ा प्रेमी : गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी,हथियार के साथ गया था प्रेमिका से मिलने
चतरा: हंटरगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है जो अपनी देसी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ प्रेमिका से मिलने पहुंचा था. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आपराधिक घटना होने से पहले ही रोक दिया. एसपी सुमित कुमार अग्रवाल को सूचना मिली थी कि हंटरगंज के कोसमाही गांव में एक युवक संदिग्ध रूप से अवैध हथियार के साथ घूम रहा है. सूचना मिलते ही एसपी ने तुरंत एक्शन लिया.
चतरा एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने कोसमाही गांव में छापेमारी कर मौके से गुड्डू कुमार को गिरफ्तार कर लिया. प्राथमिक पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी अपनी प्रेमिका से मिलने अवैध हथियार के साथ गांव आया था. जब्त हथियार में एक अवैध देसी कट्टा, कारतूस, मोबाइल और कार बरामद की गई है.
आरोपी युवक पर धारा 352/351(2) BNS एवं 25(1-B)a/26/35 आर्म्स एक्ट के तहत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई होती तो कोई गंभीर घटना घट सकती थी. पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.





