चार लेबर कोड कानून का विरेध : पतरातु एनटीपीसी पीवीयूएनएल में मजदूरों ने किया काम ठप
रामगढ़:जिले के पतरातु एनटीपीसी पीवीयूएनएल में कंपनी के मजदूरों ने केंद्र सरकार द्वारा लागू चार लेबर कोड कानून का जोरदार तरीके से विरोध किया है.44 श्रम कानून को बदलकर चार लेबर कोड लागू करने के खिलाफ मजदूरों ने आवाज बुलंद किया है. पीवीयूएनएल पतरातू के मजदूरों ने इसे ब्लैक डे के रूप में मनाया है.
बता दें कि भारत में चार नए श्रम कानून (लेबर कोड) 1 अप्रैल 2026 से लागू हो गए हैं. जिसकेविरोध में पीवीयूएनएल पतरातू के मजदूर हड़ताल पर है.
मजदूरों ने सरकार पर शोषण करने का आरोप लगाया है. मजदूरों का कहना है कि सरकार मजदूरों से 12 घंटे ड्यूटी लेती थी और इसके एवज में 15000 से 16000 ही सैलरी दिया जाता था. मजदूरों ने बताया कियहां किसी प्रकार का सेफ्टी इक्विपमेंट भी नहीं दिया जाता था. आए दिन एजेंसियां और ठेकेदार मजदूरों से दुर्व्यवहार भी करते थे. अपनी सैलरी के लिए ज्यादातर हड़ताल करना पड़ता था, शोषण के विरूद्ध मजदूरों ने अपना धैर्य खोकर पूरे पीवीयूएनएल कार्य को ठप कर दिया है.
एनटीपीसी मजदूर यूनियन प्रबंधन से मांग कि है कि मजदूरों की जितनी भी समस्या हैं उस पर विराम लगाया जाए. नहीं तो आने वाले दिनों में एनटीपीसी मजदूर यूनियन बाध्य होकर आंदोलन करेगी. जिसकी सारी जवाबदेही पीबीयूएनएल प्रबंधन की होगी.





