छपरा : छपरा से बड़ी खबर आ रही है जहां कुछ अज्ञात अपराधियों ने बीती रात मुखिया प्रत्याशी के गाड़ी पर हमला कर गाड़ी को आग के हवाले कर दिया है। हमले के दौरान अपराधियों ने फायरिंग और बमबाजी भी की है। इस हादसे में मुखिया प्रत्याशी और उसके समर्थकों की जान बाल बाल बच गयी है।

पूरा मामला छपरा के बनियापुर प्रखण्ड की बताई जा रही है जहां चुनाव पूर्व हिंसा के एक मामले में मुखिया प्रत्याशी के गाड़ी पर हमला कर गाड़ी को आग के हवाले कर दिया गया है। जानकारी आ रही है की सतुआ पंचायत की निवर्तमान मुखिया सह प्रत्याशी पार्वती देवी के पति सुरेश साह की माने तो उनकी गाड़ी पर अज्ञात अपराधियो ने हमला करते हुए गाड़ी पर फायरिंग और बमबाजी की जिसकी वजह से गाड़ी धू धू कर जल उठी। अचानक हुए इस हमले में मुखिया प्रतिनिधि सुरेश साह और उनके समर्थक बाल बाल बच गए हैं। वहीँ मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। सतुआ बाजार के निकट हुई इस घटना से स्थानीय लोग आक्रोशित हैं।

ज्ञात हो कि बनियापुर में 24 नवम्बर को पंचायत चुनाव होना है। जिसे लेकर सोमवार के दिन संध्या पाँच बजे चुनाव प्रचार थमने के बाद देर रात मुखिया जन सम्पर्क के लिए पहुचे थे और गाड़ी सड़क पर लगा कर लोगो से मुलाकात कर रहे थे इसी दौरान उनके गाड़ी पर फायरिंग और बमबाजी कर दी गयी। जिससे मुखिया प्रतिनिधि और उनके समर्थक तो बाल बाल बच गए परन्तु मुखिया की सफारी गाड़ी जल गई।