चाईबासा में फिर 2 IED बम बरामद : सर्च अभियान के दौरान मिले 5-5 किलो के 2 बम को सुरक्षा बलों ने किया डिफ्यूज

Edited By:  |
Reported By:
chaibasa mai fir 2 ied bum baramad chaibasa mai fir 2 ied bum baramad

चाईबासा: बड़ी खबर चाईबासा से जहां पश्चिमी सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित गोईलकेरा थाना क्षेत्र में रविवार को भाकपा माओवादी प्रतिबंधित संगठन नक्सलियों द्वारा पुलिस को नुकसान पहुंचाने के लिए लगाए गए 10 किलो के 2 अलग- अलग बम और एक आईईडी बम बरामद किया गया है. बरामद बमों में 5-5 किलो के दो बम शामिल हैं. पुलिस ने सुरक्षा कारणों से बमों को जंगल में ही नष्ट कर दिया है.

इस संबंध में एसपी ने बताया कि प्रतिबंधित भा०क०पा० (माओ० ) नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा,अनमोल,मौछु,चमन,काडे,अजय महतो,सागेन अंगरिया,अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है. उक्त आसूचना के आलोक में दिनांक 11.01.2023 से चाईबासा पुलिस,कोबरा 209BN,203BN,205BN,झारखण्ड जगुआर एवं सी०आर०पी०एफ० 60BN197BN.157BN,174BN.193BN07BN,26BNकी टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है. इसी क्रम में दिनांक 27 मई से एक अभियान टोन्टो थानान्तर्गत ग्राम तुम्बाहाका एवं अंजदबेड़ा के सीमावर्ती क्षेत्र तथा गोईलकेरा थानान्तर्गत ग्राम कुईड़ा एवं मारादिरी के सीमावर्ती क्षेत्र में प्रारंभ किया गया है.

अभियान के दौरान आज दिनांक 04.06.2023 को गोईलकेरा थानान्तर्गत ग्राम मारादिरी से कुईड़ा के बीच जंगली / पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये 02 (दो)I.E.Dको बरामद कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट किया गया है.संचालित नक्सल विरोधी अभियान जारी है.

बरामदगी:-

1. 05-05KGका 02LEDविस्फोटक

अभियान दल:-

1. चाईबासा पुलिस

2. झारखण्ड जगुआर

3. कोबरा 209BN,203BN.4. सी0आर0पी0एफ0 197BN.193BN,174BN157BN,134BN,60BN,26BN

5. बम निरोधक दस्ता,झारखण्ड जगुआर


Copy