Desk:-बड़ी खबर कैमूर जिले के महनियां के अनुमंडल पदाधिकारी(SDM) सत्येन्द्र प्रसाद से जुड़ी हुई है..राज्य की स्पेशल बिजिलेस यूनिट(SVU)एसडीएम के कैमूर एवं पटना समेत कई ठिकानों पर रेड कर रही है.
मिली जानकारी के अनुसार आय से अधिक सपंत्ति जमा करने के मामले में यह रेड हो रही है.एसडीएम सत्येन्द्र के खिलाफ आय से अधिक 84 लाख 25 हजार की सपंत्ति अर्जित करने का केस पहले से दर्ज है.इसी केस में स्पेशल विजिलेंस यूनिट छापेमारी कर रही है.अभी एजेंसी की तरफ से किसी तरह की विशेष जानकारी नहीं दी गई है पर सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बड़े पैमाने पर नगदी एवं सपत्ति के कागजात मिले हैं.रेड की कार्रवाई पूरी होने के बाद SVU पूरी जानकारी शेयर करेगी.

