बोकारो: जिला व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. ऐसी सूचना मिलने पर व्यवहार न्यायालय में अफरा-तफरी मच गई. मौके पर बम और डॉग स्क्वायड की टीम पहुंची हुई. चप्पे-चप्पे पर छानबीन जारी है.न्यायालय परिसर में एसपी हरविंदर सिंह भी जांच पड़ताव करने पहुंचे हुए हैं. न्यायालय परिसर में कई पुलिस पदाधिकारी भी पहुंचे हुए हैं. सिविल कोर्ट परिसर में जांच जारी है.

बता दें कि लगातार धमकी भरे ईमेल के जरिए झारखंड के कोर्ट परिसर को निशाना बनाया जा रहा. इससे पहले रांची और धनबाद को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. जिसे गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है. कोर्ट परिसर को खाली करा दिया गया है. बोकारो एसपी खुद मौके पर मॉनिटरिंग कर रहे हैं.