रांची : बड़ी खबर राजधानी रांची से जहां राज्य के बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स में इलाजरत एक महिला कैदी की मौत हो गई. महिला कैदी पिछले 10 दिनों से अस्पताल में इलाजरत थी. घटना के बाद जेल अधीक्षक और डीसी को इसकी जानकारी दे दी गई है.


बताया जा रहा है कि रिम्स में पिछले 10 दिनों से इलाजरत महिला कैदी सीता कुमारी की मौत हो गई है. कहा जा रहा है कि कैदीपिछले कई महीनों से जेल में बीमार थी. इसके बाद उसे अस्पताल लाया गया जहां उसकी आज सुबह मौत हो गई.अब महिला कैदी का पोस्टमार्टम होगा. उसके बाद शव को परिजनों के हवाले सौंप दिया जाएगा. वहीं रिम्स सुपरिटेंडेंट हीरेन बिरवा ने जानकारी देते हुए बताया कि तबीयत ख़राब होने की वजह से मौत हुआ. जेल अधीक्षक और उपायुक्त को इसकी सूचना दे दिया गया है.