रोसड़ा (समस्तीपुर):-बड़ी खबर समस्तीपुर जिले से हैं.यहां किराना दुकान चलाने वाले दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है.यह हत्या उस समय हुई है जब वे अपना दुकान बंद करके घर जा रहे थे.इस हत्या के साथ परिवार में हड़कंप मचा हुआ है वहीं अन्य दुकानदार भी अपनी सुरक्षा को लेकर डरे सहमे हुए हैं.


डबल मर्डर की यह घटना जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के पांचोपुर पोखर के समीप हुई है.किराना व्यवसाई दो सगे भाई को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दिया है.डबल मर्डर से रोसड़ा बाजार में सनसनी फैल गई.मृतक दोनो भाई की पहचान रोसड़ा थाना क्षेत्र के पबड़ा गांव के सुमित चौधरी और अजीत चौधरी के रूप में हुई है.


दुकान बंद कर घर जा रहे दो सगे भाइयों को अपराधियों ने मारी गोली..


अस्पताल में मौजूद लोगो ने बताया कि दोनो भाई बीती रात दुकान बन्द कर घर जा रहे थे,उसी दौरान घात लगाए अपराधियों ने गोली मार दिया. घटना के बाद घायल अवस्था में रोसड़ा अनुमंडल अस्पताल इलाज के लिए लाया गया,लेकिन इलाज के दौरान दोनों भाइयों की मौत हो गई.घटना के बाद स्थानीय व्यवसायियों में काफी दहशत का माहौल है.घटना की सूचना मिलते ही रोसड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गयी है.