BREAKING NEWS:-बड़ी खबर बिहार के मधुबनी से है,जहां मैट्रिक की परीक्षा देने जा रही छात्रायें परीक्षा सेंटर के बजाय अस्पताल पहुंच गयी है,वहीं उनके परिवार में हड़कंप मचा हुआ है.



दरअसल परीक्षा देने जा रही छात्राओं की स्कार्पियो बस से टकरा गई जिसमें स्कार्पियों के ड्राइवर और 9 परीक्षार्थी गंभीर रूप से घायल हो गई,जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया.सूचना के बाद परिवार के लोग भी मौके पर पहुंचे.प्राथमिक इलाज के बाद इन छात्राओं को दरभंगा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है. वहीं परीक्षा छूट जाने की वजह से छात्रायें परेशान हैं.बस और स्कार्पियों के बीच भीषण टक्कर की घटना मधुबनी जिले से गुजरने वाला एनएच 104 के बासोपट्टी थाना के छतौनी के पास हुई है.