बोरे में मिला शव फैली सनसनी : कई दिनों से लापता था ई-रिक्शा चालक, कपड़े से हुई पहचान

Edited By:  |
Reported By:
bore me mila shav faili sansani bore me mila shav faili sansani

मुंगेर : खबर है मुंगेर से जहां पर्यटक स्थल ऋषिकुंड के पहाड़ी से क्षत-विक्षत अवस्था में शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। बताया जा रहा है कि शव का सर और धर को अलग अलग कर बोरा में फेंका गया था। शव की पहचान इलाके के ही ई-रिक्शा चालक के रूप में हुई है जो पिछले कुछ बताया जा रहा था। सूचना मिलते ही मृतक के घर कोहराम मच गया।

मामला मुंगेर के हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है जहां पर्यटक स्थल ऋषिकुंड की नक्सल प्रभावित पहाड़ी से एक युवक की क्षत विक्षत लाश मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि युवक के शव को दो टुकड़ो में अलग अलग बोरे में डाल कर फेंका गया था। बोरे से दुर्गन्ध आने पर लोगों ने नजदीक जाकर माजरा देखा तो सभी सहम गए।

वहीँ सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर लिया। मृतक के कपड़ों से उसकी पहचान कर ली गई है। शव की पहचान इलाके के ई-रिक्शा चालक के रूप में हुई है जो पिछले कुछ दिनों से लापता बताया जा रहा था। मृतक युवक रमन बरियारपुर के कुमारपुर स्थित ननिहाल में रहकर ई रिक्शा को घोरघट से बरियारपुर चलाता था। युवक मूलतः भागलपुर के साहेबगंज का बताया जा रहा है।

मृतक के परिजनों ने बताया कि 11 दिसंबर से ही लापता था। उसकी तलाश में लगातार खोजबीन की जा रही थी। मृतक गुमशुदगी की रिपोर्ट बरियारपुर थाना में दर्ज भी कराई गई थी। परिजनों ने बताया की उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी ।


Copy