बोकारो स्टील प्लांट में हादसा : काम के दैरान संविदा कर्मी की मौत,प्रबंधन ने किया संवेदना व्यक्त
बोकारो: बोकारो स्टील प्लांट के आईएमएफ विभाग में दर्दनाक हादसा हुआ है. काम के दैरान सोमवार को एक संविदा कर्मी की मौत हो गई है.
जानकारी के अनुसार, आज बोकारो स्टील प्लांट के आईएमएफ विभाग मेंसुबह करीब 10 बजे के लगभग पर हादसा हुआ. आईएमएफ विभाग में ‘ए’ शिफ्ट में काम कर कर रहे संविदा कर्मी की मौत हो गई.
बताया जा रहा है कि मेसर्स नीरज इंटरप्राइसेस के संविदा कर्मी गणेश महतो, क्रेन संख्या 3 पर चढ़ने के दौरान अचानक नीचे गिर गए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए.घटना के तुरंत बाद उन्हें प्लांट के मेडिकल सेंटर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बोकारो जनरल अस्पताल (BGH) रेफर कर दिया गया,लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
इस दुखद घटना पर बीएसएल प्रबंधन ने शोक जताते हुए मृतक के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है. फिलहाल घटना के कारणों की जांच की जा रही है.





