Hindi News / जून में रिकॉर्ड मामलों का निष्पादन के साथ कई क्षेत्र में उपलब्धि...

बोकारो पुलिस हुए सम्मानित : जून में रिकॉर्ड मामलों का निष्पादन के साथ कई क्षेत्र में उपलब्धि हासिल, 44 अभियुक्तों को मिली सजा

Edited By:  |
bokaro police hue sammanit bokaro police hue sammanit

बोकारो: जिले में हो रहे अपराध के बीच पुलिसकर्मियों के लिए एक सुखद खबर भी सामने आई है. बोकारो पुलिस ने जून माह में रिकॉर्ड मामलों का निष्पादन के साथ कई क्षेत्र में उपलब्धि हासिल की है. पासपोर्ट के मामले में राज्य में बोकारो जिला अव्वल भी साबित हुआ है।

जून माह के अपराधकांड निष्पादन, पासपोर्ट एवं चरित्र सत्यापन, वारंट निष्पादन और कानून-व्यवस्था की समीक्षा की गई. इस दौरान बेहतर कार्य करने वाले अनुसंधानकर्ताओं को सम्मानित किया गया और सभी थाना प्रभारियों को अपराध नियंत्रण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.

एसपी नाथू सिंह मीना ने बताया कि जून माह में दर्ज 340 मामलों की तुलना में 595 कांडों का निष्पादन किया जा चुका है. इनमें महिला अपराध, हत्या, लूट, ठगी, साइबर अपराध, माइनिंग, एससी-एसटी, पोक्सो और अन्य मामलों का निपटारा शामिल है. इसके अलावा 275 वारंट, 1358 पासपोर्ट सत्यापन और 1586 चरित्र सत्यापन मामलों का भी निष्पादन किया गया. समय पर पासपोर्ट सत्यापन के लिए बोकारो पुलिस को क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, रांची द्वारा सम्मानित भी किया गया.

एसपी ने बताया गया कि मई और जून के दौरान CEIR पोर्टल के माध्यम से 371 मोबाइल बरामद किए गए हैं. वहीं, यातायात नियमों के उल्लंघन पर 4063 वाहनों से 59 लाख 96 हजार 650 रुपये का चालान वसूला गया. जून माह में 26 मामलों में 44 अभियुक्तों को न्यायालय से सजा भी दिलाई गई है.