बोकारो पुलिस-अपराधियों में मुठभेड़ : जवाबी फायरिंग में अपराधी प्रिंस गुप्ता को लगी गोली,अमन गैंग से जुड़ा है कुख्यात
बोकारो: बालीडीह ओपी क्षेत्र में देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है. जानकारी के अनुसार,बालीडीह ओपी क्षेत्र में पुलिस छापेमारी करने पहुंची थी, इस दौरान कुख्यात अपराधी प्रिंस गुप्ता उर्फ प्रिंस भाटिया ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और भागने की कोशिश की. तभी जवाबी फायरिंग में पुलिस ने भी गोली चलाई. पुलिस की गोली से प्रिंस गुप्ता घायल हो गया.
घायल हालत में प्रिंस गुप्ता को अस्पताल भेजा गया. इस मौके पर बोकारो एसपी हरविंदर सिंह, सिटी डीएसपी आलोक रंजन, हेडक्वार्टर डीएसपी समेत कई थाना प्रभारी मौजूद रहे और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी.
बताया जा रहा है कि प्रिंस गुप्ता, प्रिंस खान और प्रकाश शुक्ला उर्फ अमन गैंग से जुड़ा हुआ है और गैंग का सक्रिय सदस्य है. हाल के दिनों में वह बीएमडब्ल्यू फैक्ट्री के मैनेजर सहित कई व्यापारियों को धमकी देकर रंगदारी मांगने की घटनाओं में शामिल रहा है.फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.





