Hindi News / छात्रों के मुद्दें पर राज्य सरकार पर फूटा गुस्सा,लहू लुहान करने वाला कदम...

बोकारो पहुंचे अर्जुन मुंडा : छात्रों के मुद्दें पर राज्य सरकार पर फूटा गुस्सा,लहू लुहान करने वाला कदम बताया

Edited By:  |
BOKARO PAHUNCHE ARJUN MUNDA BOKARO PAHUNCHE ARJUN MUNDA

बोकारो: राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने छात्रा के मुद्दें पर हेमंत सरकार पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने सरकार द्वारा छात्रों पर किए गए लाठीचार्ज और हो रही कार्रवाई को राज्य को लहू लुहान करने वाला कदम बताया है.

अर्जुन मुंडा अपने दो दिवसीय दौरे पर बोकारो पहुंचे थे. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने इस राज्य को लहू लोहान करते हुए राज्य को पीछे धकेलना का काम किया है. हीरा भी पत्थर होता है,लेकिन उसको तरस कर लोग इसकी कीमत लगते हैं. उन्होंने कहा कि राज्य के लोग सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं जिसे सरकार को मानकर उसे अनुशंसा करना चाहिए.

उन्होंने कहा कि कोई भी केंद्रीय एजेंसी संवैधानिक एजेंसी के खिलाफ खुद से कार्रवाई नहीं कर सकती है.