Hindi News / छापेमारी टीम ने दो नामजद आरोपियों को हिरासत में लिया, स्वीकारा अपराध

बोकारो में यौन शोषण का मामला : छापेमारी टीम ने दो नामजद आरोपियों को हिरासत में लिया, स्वीकारा अपराध

Edited By:  |
bokaro mein yon soshan ka mamla bokaro mein yon soshan ka mamla

बोकारो: जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र सेनाबालिग के साथ यौन शोषण के प्रयास का सनसनीखेज मामले सामने आया है.मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के अनुसार,12 अप्रैल को शाम करीब 4 बजे एक महिला अपनी नाबालिग बेटी के साथ थाना पहुंची और दो व्यक्तियों द्वारा उसकी बेटी के साथ यौन शोषण के प्रयास का शिकायत दर्ज कराया.

मामले की सूचना बोकारो पुलिस अधीक्षक को दी गई. जिसके बाद पीड़िता के आवेदन के आधार पर बालीडीह थाना कांड संख्या 65/26 दर्ज किया गया. यह मामला भारतीय न्याय संहिता की धारा 70(2)/62 और पॉक्सो एक्ट की धारा 8/12 के तहत दर्ज किया गया है.

मामले की गंभीरता को लेते हुए बालीडीह थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया.गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर दोनों नामजद आरोपियों को घटना के दिन ही रात में गिरफ्तार कर लिया गया.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कृष्णा कपरदार (32 वर्ष) और अमित कुमार मंडल के रूप में हुई है,जो बालीडीह थाना क्षेत्र का निवासी हैं.

पुलिस की पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है. उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल भी जब्त किए गए हैं.फिलहाल दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.