बोकारो में रफ्तार का कहर : नेशनल हाईवे बेड़ानी मोड़ के पास सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत
Edited By:
|
Updated :07 Jul, 2026, 02:46 PM(IST)
बोकारो: पिंडराजोरा थाना क्षेत्र के पुरुलिया धनबाद नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है. बेड़ानी मोड़ के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है. घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल है. इनमें से दो युवक भोंडरो और एक विस्थापित चौक का रहने वाले था. तीनों युवक शादी समारोह से लौट रहे थे,इसी दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई. सुमित गोराई विस्थापित चौक का रहनेवाला है,जबकि आर्यन और अमर महतो भोंडरो का निवासी है. तीनों की उम्र लगभग 20 वर्ष बताई जा रही है.
घटना के बाद दोनों ही गांव में मातम का माहौल छाया हुआ है. स्थानीय लोगों ने इस तरह की घटना को रोकने और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है.तीनों युवकों का पोस्टमार्टम चास के अनुमंडल अस्पताल में किया गया है।





