बोकारो में बीजेपी का हल्लाबोल : पानी-बिजली की समस्या को लेकर चंपाई सोरेन की अगुवाई में मटका लेकर प्रदर्शन
बोकारो:राज्यभर मेंपानी और बिजली की समस्या को लेकर बीजेपी का प्रदर्शन लगातार जारी है. इसी कड़ी में सोमवार को पार्टी ने जन आंदोलन का रूप देकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया है. बीजेपी बोकारो जिला कमेटी ने डीसी ऑफिस में प्रदर्शन कर उपायुक्त के माध्यम से मांग पत्र सौंपा है. राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की अगुवाई में नेता-कार्यकर्ताओं ने सिर पर मटका रखकर अनोखे अंदाज मेम प्रदर्शन किया है. पार्टी कार्यकर्ताओं ने हेमंत सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.
इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार को भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबे होने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि जो सरकार बिजली और पानी जनता को नहीं दे सकती है उस सरकार से जनता का कुछ भी भला नहीं हो सकता है. उन्होंने कहा कि किस राज्य में कानून व्यवस्था का क्या हाल है यह प्रतिदिन देखने को मिल रहा है. प्रतिदिन महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है, राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है.उन्होंने कहा कि जिस तरह से 15 साल के बंगाल के शासन को जनता ने बीजेपी की अगुवाई में उखाड़ फेंका है, इसी तरह से इस राज्य में भी सरकार को उखाड़ कर फेंकने का काम जनता बीजेपी की मदद से करेगी.





