बोकारो में भीषण गर्मी का कहर : हीटवेब से बचने के लिए एडवाइजरी जारी, सुबह10 बजे तक स्कूल बंद करने का निर्देश
बोकारो:राज्यभर में पड़ रहेभीषण गर्मी के कहर से लोगों का हाल बेहाल है. लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने लू से बचाव को लेकर एडवाइजरी जारी की है. उपायुक्त अजय नाथ झा और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार के अध्यक्ष अजय नाथ झा ने लोगों से सतर्क रहने और जरूरी सावधानियां बरतने की अपील की है. जिला प्रशासन ने 1 से लेकर कक्षा 5 तक के विद्यालय को सुबह10 बजे तक बंद करने का निर्देश दिया है.
डीसी ने कहा कि बोकारो में हीटवेब का असर काफी हद तक बढ़ गई है. प्रशासन ने साफ तौर पर कहा कि लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है, इसलिए दोपहर 11 बजे से 3 बजे तक जरूरी काम होने पर ही घरों से निकले. उन्होंने लोगों से सावधानी बरतना की अपील की है. सभी अस्पतालों को भी अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश दे दिया गया है.
डीसी अजय नाथ झा ने बताया कि आपदा विभाग के निर्देश पर सभी पीएसयू और कंपनियों को अपने यहां पर सत्तू लोगों के लिए उपलब्ध कराने को कहा गया है. डीसी ने कहा कि कक्षा 1से लेकर 5 तक के बच्चों को स्कूल से छुट्टी होने के बाद कड़ी धूप से गुजर कर घर जाना पड़ रहा है, ऐसे में सुबह10 बजे तक स्कूल बंद करने का निर्देश दिया गया है. इसके साथ ही जो एडवाइजरी जारी है उसका पालन करने का भी निर्देश दिया गया है.





