Hindi News / शातिर चोरों ने बीएसएल संविदाकर्मी के बंद घर से उड़ाए 10 लाख के...

बोकारो में भीषण चोरी की वारदात : शातिर चोरों ने बीएसएल संविदाकर्मी के बंद घर से उड़ाए 10 लाख के गहने

Edited By:  |
bokaro mein bhisan chori ki wardat bokaro mein bhisan chori ki wardat

बोकारो: जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर में चोरों ने भीषण चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. शातिर चोरों नेबंद घर से लगभग 10 लाख रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया है. घटना उस समय हुई जब गृहस्वामी विकास कुमार बिहार के जहानाबाद स्थित ससुराल गए हुए थे.

पीड़ित विकास कुमार ने बालीडीह थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वह 9 जुलाई को घर बंद कर ससुराल गए थे। शनिवार को लौटने पर देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला खुला था। घर के अंदर प्रवेश करने पर कमरे की अलमारी खुली मिली और सामान बिखरा पड़ा था।

जांच करने पर पता चला कि अलमारी में रखे 10 हजार रुपये नकद और शादी में मिले सोने-चांदी के कीमती जेवरात चोरी हो चुके हैं। चोरी गए आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है।

विकास कुमार ने बताया कि उनकी शादी पिछले वर्ष हुई थी और अधिकांश जेवर शादी में मिले थे। वह बीएसएल में संविदा (कॉन्ट्रैक्ट) पर सुपरवाइजर के रूप में कार्यरत हैं।

सूचना मिलते ही बालीडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही चोरों का सुराग जुटाने में लगी है।