Hindi News / मंत्री योगेंद्र प्रसाद,उमाकांत रजक और श्वेता सिंह ने किया उद्घाटन,जल, जंगल और जमीन...

बोकारो में आदिवासी महोत्सव : मंत्री योगेंद्र प्रसाद,उमाकांत रजक और श्वेता सिंह ने किया उद्घाटन,जल, जंगल और जमीन की रक्षा पर जोर

Edited By:  |
bokaro mein aadiwasi mahotsav bokaro mein aadiwasi mahotsav

बोकारो: विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर रविवार को कैंप टू स्थित शिबू सोरेन स्मृति भवन में आदिवासी महोत्सव-2026 का आयोजन किया गया. महोत्सव का उद्घाटन सूबे के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद,चंदनकियारी विधायक उमाकांत रजक और बोकारो विधायक श्वेता सिंह ने किया.महोत्सव में पारंपरिक हस्तशिल्प, आदिवासी लोकचित्रकला और जनजातीय खानपान की प्रदर्शनी लगाई गई. मांदर और नगाड़े की थाप पर पारंपरिक लोकनृत्य, आदिवासी परिधान फैशन शो और आदिवासी विचार-दर्शन पर परिचर्चा का भी आयोजन हुआ.

कार्यक्रम में सभी लोग पारंपरिक आदिवासी परिधान में नजर आए. नेताओं ने आदिवासी संस्कृति और परंपरा को बचाने के साथ-साथ जल, जंगल और जमीन की रक्षा पर जोर दिया.

नेताओं ने कहा कि आदिवासी संस्कृति बचेगी तभी आदिवासी समाज और झारखंड की पहचान भी सुरक्षित रहेगी.आदिवासी दिवस के मौके पर लोगों से संस्कृति, परंपरा और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा का संकल्प लेने की अपील की गई.