बोकारो : चास नगर निगम चुनाव की सरगर्मी तेज,मेयर प्रत्याशी ने चलाया डोर-टू-डोर अभियान

Edited By:  |
bokaro bokaro

बोकारो: चास नगर निगम चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है. शहर की सरकार बनाने के लिए प्रत्याशी पूरी ताकत झोंक रहे हैं. सुबह से ही विभिन्न वार्डों में जनसंपर्क अभियान चलाया गया और मेयर प्रत्याशी के समर्थकों का हुजूम भी देखने को मिला. गली-मोहल्लों में चुनाव प्रचार की गूंज दूर दराज तक सुनाई दे रही है. इसी क्रम में पूर्व मेयर और मेयर प्रत्याशी भोलू पासवान ने इस्पात नगर और राम नगर कॉलोनी में डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाकर अपने पक्ष में मतदान की अपील की.

भोलू पासवान ने कहा कि उन्हें जनता का अपार समर्थन मिल रहा है और वे हमेशा लोगों के सुख-दुख में साथ खड़े रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव नहीं होने के कारण निगम की स्थिति बिगड़ी है और विकास कार्य ठप पड़े हैं. अपने कार्यकाल में भोलूर बांध के सौंदर्यीकरण का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि वर्तमान में उसकी स्थिति संतोषजनक नहीं है.उन्होंने जनता से वादा किया है कि जनता ने मौका दिया तो बिजली, पानी, साफ-सफाई समेत सभी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा.