Katihar:-बिहार के कटिहार में बीजेपी प्रदेश कार्य समिति की बैठक आयोजित की जा रही है.यहां के स्थानीय नगर भवन में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष संजय जयासवाल ने किया.वहीं बीजेपी संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया, बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधा मोहन सिंह,
भाई नागेंद्र जी, उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद एवं रेणु देवी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे, उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन, बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव ऋतुराज सिन्हा, वन एवं पर्यावरण मंत्री नीरज कुमार बबलू, भूमि सुधार राजस्व मंत्री राम सूरत राय के अलावा अनेक सांसद विधायक और विधान परिषद के सदस्य शामिल हुए हैं.
इस बैठक को कई सीनियर नेता में संबोधित किया है और राज्य में पार्टी की चल रही एक्टिविटि के साथ ही केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की विशेष रूप से चर्चा हुई है.

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि बीजेपी अब विशाल वट वृक्ष हो गई है.इसमें कार्यकर्ताओं की चार पीढ़ियों का योगदान है.पीएम मोदी ने अपने 8 वर्षों में कार्यकाल में एक एक व्यक्ति की चिंता की है।
पिछली सरकारे सिर्फ गरीबी हटाओ का नारा देती थी,पर मोदी सरकार ने गरीबी को खत्म करने के लिए कई कदुम उठाया.संजय जायसवाल ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अब भारत का प्रधान मंत्री पूरे देश का बनोगा नहीं कि सिर्फ एक परिवार का.वहीं ज्ञान वापी विवाद पर संजय जायसवाल ने कहा कि कोर्ट का जो निर्णय होगा हम उसे स्वीकार करेंगे।

