'बीजेपी ने नीतीश कुमार को पाला पोसा' : कहते कहते क्या कह गए गिरिराज सिंह, यहां जानें पूरी बात

Edited By:  |
Reported By:
bjp ne nitish kumar ko palaposa bjp ne nitish kumar ko palaposa

गोपालगंज : बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि 'PM मैटेरियल तो छोड़िए CM मैटेरियल के लायक भी नही है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार'। पूरे देश मे ये पहले मुख्यमंत्री है जो आठ दिख शपथ लिए लेकिन अपने बल पर कभी सरकार नही बना पाए।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह सोमवार को गोपालगंज पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बीजेपी कार्यालय में प्रेस को संबोधित किया। उन्होंने नीतीश कुमार पर जमकर भड़ास निकाली है। उन्होंने कहा कि बिहार आतंकवादियों के लिए एक स्लीपर सेल बनते जा रहा है। पटना के फुलवारी शरीफ में PFI का जो ज़खीरा निकला वो सूबे के 13 जिलो में उसका नेटवर्क मिला है। उन्होंने कहा की 2013 में पटना के गाँधी मैदान में जो नरेंद्र मोदी की हत्या के लिए जो सिरिअल ब्लास्ट हुआ था। अगर इसका विरोध हमारे पार्टी और विधायक करते हैं तो इससे सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ता है क्या ? अगर ऐसा है तो मैं सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाला व्यक्ति हूँ।

उन्होंने कहा की पूर्वांचल के 500 स्कूलों और कार्यालय में जब मैं किसी स्कूल से रविवार को पूछता हूँ की आज रविवार के दिन क्यों खुला है। तो वो लोग बोलते है की आप को पता नहीं है की यहाँ शुक्रवार को छुट्टी रहती है। उन्होंने कहा की यहाँ एक देश एक कानून नहीं रहा और मज़हबी कानून से चला तो गिरिराज जैसे लोग इसका विरोध करते रहेंगे। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि हमलोग पहले से ही समझते थे कि नीतीश कुमार बीजेपी छोड़ेंगे लेकिन उसके बावजूद हम लोग उनके साथ थे। इस लिए की कोई हमें पलटू राम तो नही कहेगा। भाजपा को कोई धोखेबाज तो नहीं कहेगा।

लालू प्रसाद यादव कहते थे की नीतीश कुमार हर दो साल में साँप की तरह केचुआ बदलते है। और गिरगिट की तरह रंग बदलते है। उनके नए भतीजा कहते थे नीतीश कुमार पलटू राम है। भाजपा ने उन्हें पालपोस कर बड़ा किया है। मंत्री ने कहा कि नीतीश कुमार पहली बार मुख्यमंत्री बने तो भाजपा ने बनाया और अब ये अपने जीवन के अन्तिम बार मुख्यमंत्री बने है, आगे ये कभी मुख्यमंत्री नही बनेंगे।


Copy