Patna:--बड़ी खबर mlc चुनाव को लेकर है ..आरजेडी के बाद जेडीयू ने भी अपने प्रत्याशियों तय कर लिए हैं..जेडीयू से अफाक अहमद खान और रवीन्द्र सिंह एमएलसी के प्रत्याशी होगे.हलांकि पार्टी की तरफ से औपचारिक ऐलान अभी नहीं हुआ है.

जेडीयू के उम्मीदावर की दो सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा से अब यह तय माना जा रहा है कि बीजेपी ने जेडीयू की 50-50 की बात मान ली है,क्योकि कुल 7 में से चार सीटों एनडीए को मिल सकती है.इसके लिए जेडीयू को एक और बीजेपी को 2 सीट आसानी से मिलने वाली है जबकि चौथी सीट बीजेपी एवं जेडीयू के संयुक्त उम्मीदवार को मिल सकता है.जेडीयू ने चौथे सीटे के लिए बीजेपी से आग्रह किया था और ऐसा लगता है कि बीजेपी के हामी भरने के बाद जेडीयू ने दो सीटों के लिए प्रत्याशियों को घोषणा कर दी है और ऐसी संभावना है कि बीजेपी भी अब बांकी बचे दो सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की देगी क्योंकि आरजेडी नें अपने तीन प्रत्याशियों की घोषणा करते हुए नामांकन पत्र भी दाखिल कर दिया है.