गया,मुजफ्फरपुर,भागलपुर और पूर्णियां में चार बड़ी रैली करेगी BJP

कटिहार-बिहार प्रदेश बीजेपी के कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक में दो राजनीतिक समेत कई प्रस्ताव पेश किए गए जिसमें पार्टी के नेताओं ने अपनी बात रखी.यह विशेष बैठक कोसी और सीमांचल के इलाके कटिहार में आयोजित की गई.

इस बैठक मे शामिल केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरीराज सिंह ने कहा कि बिहार में जातीय जनगणना कराने की तैयारी हो रही है.इस जातीय जनगणना में अल्पसंख्यकों के जाति की भी अलग से गणना होनी चाहिए.इसके साथ ही सीमांचल के विभिन्न जिलों में रह रहे बंग्लादेशी घुसपैठिए और रोहिंग्या को निकाल बाहर करना चाहिए. ज्ञान वापी मामले पर गिरिराज सिंह ने कहा कि यह 1991 के कानून के दायरे में नही आता है।

अल्पसंख्यकों की जातीय गणना  घुसपैठ,ज्ञानवापी  समेत मोदी और नीतीश के कामकाज पर चर्चा

इस बैठक में मोदी सरकार के 8 साल के कार्यकाल पर चर्चा की गई और उनके द्वारा किए गआ कार्यों का प्रचार ज्यादा से ज्यादा करने का निर्णय लिया गया.बैठक में बिहार की एनडीए सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों पर चर्चा की गई और नीतीश सरकार का धन्यवाद किया गया

बैठक मे बिहार जातीय जनगणना के मुद्दे पर भी चर्चा की गई .पार्टी की तरफ से जानकारी दी गई कि नीतीश कुमार द्वारा बुलाए गए सर्वदलीय़ बैठक में बीजेपी की तरफ प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जायसवाल और उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद शामिल होंगे ।

कार्यसमिति की बैठक में राज्य में चार प्रमंडल मुख्यालय में बड़ी रैली करने का निर्णय़ लिया गया है.यह रैली गया,मुजफ्फरपुर,भागलपुर और पूर्णियां मे आयोजित की जाएगी,जिसमें बिहार के साथ ही पार्टी के केन्द्रीय नेताओं को आमंत्रित किया जाएगा.