पटना : मंगलवार को विपक्षी गठबंधन के द्वारा पूर्व केन्द्रीय मंत्री यशवंत सिंहा को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाये जाने की घोषणा के कुछ देर के बाद ही बीजेपी ने झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाने का एलान किया.

द्रौपदी मुर्मू के एलान के साथ ही झारखंड से आने वाले पूर्व केन्द्रीय मंत्री यशवंत सिंहा की जीत की उम्मीदे खत्म हो गयी है और 2016 की स्थिति बन गयी है. 2016 में बीजेपी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद बिहार में राज्यपाल के पद पर थे तो विपक्षी उम्मीदवार पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार बिहार की ही बेटी थी . लेकिन उस समय भी महागठबंधन में रहने के बावजूद नीतीश ने रामनाथ कोविंद को अपना समर्थन दिया था. हालांकि इस बार पहले यशवंत सिंहा के नाम का एलान हुआ है फिर बाद मे द्रौपदी मुर्मू का जबकि 2016 में पहले रामनाथ कोविंद का हुआ था बाद में मीरा कुमार का .

उड़ीसा के मयूरभंज जिले से आने वाली द्रौपदी मुर्मू झारखंड की पहली आदिवासी राज्यपाल रही है जिन्होनें बीजेपी के मुख्यमंत्री रघुवर दास और जे एम एम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ कांम किया और सभी दलो के नेताओं से बेहतर संबंध रहे हैं.शायद यही वजह है कि मुर्मू की उ्मीदवारी के बाद हेमंत भी असमंजस में है वजह साफ है . हर समय आदिवासी के हित की बात करने वाले हेमंत सोरेन अगर एक आदिवासी महिला का समर्थन नही करते तो 2024 के विधान सभा चुनाव में उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड. सकता है.यानि बीजेपी इस मुद्दे को लेकर जनता के बीच जायेगी.

द्रौपदी मुर्मू के अलावे बीजेपी के पास एक और आदिवासी चेहरा छतीसगढ की राज्यपाल अनुसूइया उडके है जो मूल रूप से मध्यप्रदेश की निवासी है.ऐसे में बीजेपी ने रणनीति के तहत द्रौपदी के नाम को आगे कर दिया जिसका तुरंत लाभ भी मिला और उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बीजेपी उम्मीदवार को समर्थन देने की घोषणा कर दी . नवीन पटनायक की घोषणा से ही एन डी ए की वोट वैल्यू 5. 63 लाख पहुंच चुकी है जबकि द्रौपदी को जीत के लिये केवल 5 लाख 40 हजार ही चाहिये.

जबकि विपक्ष के पास केवल 3 लाख 81 हजार 51 वोट वैल्यू ही है. दूसरी तरफ झारखंड और महाराष्ट्र की बदली परिस्थिति से भी बीजेपी के नेता गद गद है. यानि 2024 के आम चुनाव से पहले राष्ट्रपति पद के चुनाव में आसाानी से जीत हासिल करने को बढ़ रही बीजेपी के इस कदम से उसके राजनीतिक विरोधी भी असमंजस में है.

अशोक मिश्रा , कशिश न्यूज.