BJP का 47वां स्थापना दिवस : प्रदेश कार्यालय में आदित्य साहू ने फहराया पार्टी का झंडा, भविष्य की रणनीति पर हुई चर्चा
रांची:विश्व की सबसे बड़ी पार्टी यानीभारतीय जनता पार्टी आज अपना 47वां स्थापना दिवस धूमधाम से मना रही है. स्थापना दिवस को लेकर प्रदेश कार्यालय को भव्य तरीके से सजाया गया है. प्रदेश कार्यालय को फूलों से सजाया गया है और झंडा-बैनर लगाए गए है. इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने बीजेपी ऑफिस में झंडा फहराकर स्थापना दिवस की शुरुआत की. नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी भी बीजेपी दफ्तर के कार्यक्रम में शामिल हुए.
बीजेपी कार्यकर्ता एवं समर्थकों ने अपने-अपने घरों में भी पार्टी का ध्वज लहराया. स्थापना दिवस पर प्रदेश एवं जिला मुख्यालयों में भी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है ताकि लोग पार्टी की विचारधारा, इतिहास और विकास जन सेवा कार्यो को जान सके. स्थापना दिवस कार्यक्रम मेंपार्टी के कई बड़े नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए. जहां पार्टी की चुनौती, उपलब्धियां और भविष्य की रणनीति पर चर्चा की गई.





