बर्थडे पार्टी में हर्ष फायरिंग : पटना के बिहटा में दो लोगों को लगी गोली, नाच के दौरान हुआ हादसा

Edited By:  |
Reported By:
birtday party me hurse firing patna ke bihta me do logo ko lagi goli birtday party me hurse firing patna ke bihta me do logo ko lagi goli

Bihta : बिहार में इन दिनों हर्ष फायरिंग का मामला लगातार सामने आ रहा है। लाख कोशिश कर ले पुलिस प्रशासन इसके बावजूद भी हर्ष फायरिंग रुकने का नाम नहीं ले रहा। ताजा मामला पटना जिले के बिहटा थाना इलाके का है। जहां बीती देर रात दौलतपुर गांव में आयोजित बर्थडे पार्टी में नाच प्रोग्राम के दौरान गोली चली जिसमें दो लोग घायल हो गये।

बिहटा के दौलतपुर गांव में बर्थडे पार्टी में हुए हर्ष फायरिंग के दौरान दो लोगों को गोली लग गयी। जहां स्थानीय लोगों ने आनन फानन में दोनो घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दोनों का इलाज चल रहा है। घायलों की पहचान दौलतपुर गांव निवासी अखिलेश राय एवं मोहित कुमार के रूप में की गयी है। इधर हर्ष फायरिंग की घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस की टीम और खुद थानाअध्यक्ष रंजीत कुमार दल बल के साथ अस्पताल पहुंचे और मामले की जांच शुरु की।

मिली जानकारी के अनुसार दौलतपुर गांव निवासी मनीष कुमार के बेटे का जन्मदिन पर रविवार की रात नाच प्रोग्राम का आयोजन किया गया था। जिसमे काफी संख्या में लोग शामिल हुए थे। इसी दौरान देर रात नाच में फायरिंग हुई। जिसमें दो लोगों को गोली लगी। इधर फायरिंग के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया है। हालांकि घायलों को स्थानीय लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया है इसके बावजूद भी देर रात तक नाच का प्रोग्राम जारी रहा।

पटना के बिहटा से संतोष कुमार सिन्हा की रिपोर्ट ...


Copy