बिहार में निर्भया जैसी दरिंदगी : होली खेलने निकली बच्ची से रेप, नाले में दफनाया

Edited By:  |
bihart me nirbhaya jaisi darindgi bihart me nirbhaya jaisi darindgi

बांका : खबर है बिहार के बांका जिले से जहां से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। होली खेलने के दौरान ही मोहल्ले से गायब हुई 8 वर्षीय बच्ची का शव बरामद किया गया है। कुछ दरिंदों ने बच्ची का अपहरण कर गैंग रेप के बाद उसकी निर्मम हत्या कर दी और फिर सबूत छिपाने के लिए नग्न अवस्था में ही उसके शव को नाले में दफना दिया। वहीँ पुलिस ने मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में कोहराम मचा गया।

मामला बांका जिले के चांदन थाना इलाके का बताया जा रहा है जहां 8 वर्षीय बच्ची के साथ कुछ दरिंदों ने पहले तो उसे किडनैप किया फिर बारी-बारी से उसका रेप किया। रेप के बाद साक्ष्य छुपाने के लिए बच्ची की निर्मम हत्या करने के बाद शव को नाले में दफ़न कर दिया।

वहीँ परिजनों की मानें तो बच्ची होली के दिन अपनी सहेलियों के साथ होली खेल रही थी। इसी बीच दुर्गा मंदिर के पास से वो अचानक गायब हो गई। बच्ची के पिता कुछ अन्य लोगों के साथ उसकी तलाश करने लगे। इस दौरान उन्हे सूखे नाले से कुछ दूर पर कपड़ा नजर आया। इसके बाद वहीं मिट्टी में दबा शव दिखा, जिसमें उसके हाथ और पैर नजर आ रहे थे, बच्ची के शव को जब बाहर निकाला गया तो वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए।

मासूम की दोनों आंखें फोड़ने के साथ ही उसके शरीर पर कई निशान मिले। बच्ची का क्षत-विक्षत शव मिलने की सूचना लोगो की भीड़ वहां जमा हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर चांदन पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी मिल रही है कि चांदन में कुछ लड़कियों ने देवघर कटोरिया मुख्य मार्ग को घंटों जाम कर बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म का बदला तुरंत प्रशासन, कानून तरीके से लेने की मांग की। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे बेलहर एसडीपीओ प्रेमचंद्र सिंह, इंस्पेक्टर अनिल कुमार, चांदन प्रमुख एवं बीडियो राकेश कुमार सभी लड़कियों को समझा-बुझाकर जाम को हटाया गया।


Copy