बिहार सरकार के मंत्री पहुंचे बाबानगरी : विजय कुमार सिन्हा ने विधि विधान से की पूजा-अर्चना
Edited By:
|
Updated :24 May, 2026, 02:30 PM(IST)
देवघर: बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा बाबानगरी पहुंचे. बाबा मंदिर में उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच प्रशासनिक भवन ले जाया गया. जहां पर संकल्प कराने के बाद पूरे विधि विधान के साथ उन्हें बाबा मंदिर में पूजा अर्चना कराई गई. बाबा बैद्यनाथ से समस्त राज्यवासियों के लिए खुशहाली की कामना की.
इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि जब बिहार- झारखंड एक ही था, तब उनका उपनयन संस्कार बाबा नगरी में हुआ था. बाबा बैद्यनाथ से कामना है कि बिहार-झारखंड का मान सम्मान बढ़ा रहे. मौके पर उनके साथ पार्टी के कई कार्यकर्ता भी मौजूद रहे. मंदिर में पहुंचने से पहले मंत्री विजय कुमार सिन्हा शिवगंगा तालाब गए. जहां पर उन्होंने शिव गंगा के जल से पवित्र होने के बाद ही बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए पहुंचे थे.





