बिहार की बेटी ने किया कमाल : मिस इंडिया 2023 के चौथे राउंड के लिए किया क्वालीफाई, इस जिले की हैं रहने वाली

Edited By:  |
Reported By:
 Bihar's daughter qualifies for the fourth round of Miss India 2023  Bihar's daughter qualifies for the fourth round of Miss India 2023

NAWADA :नवादा की बेटी ने कमाल कर दिया है। जी हां, बिहार की बेटी स्मृति ने मिस इंडिया 2023 के चौथे राउंड के लिए क्वालीफाई कर लिया है। स्मृति मूलरूप से बिहार के भागलपुर की रहने वाली हैं लेकिन फिलहाल पूरा परिवार नवादा में रहता है।


बिहार की बेटी ने किया कमाल

बिहार की बेटी स्मृति दिल्ली में कानून की पढ़ाई कर रही हैं। स्मृति के पिता संतोष भगत व्यवहार न्यायालय में मुलाजिम है और मां सारिका भगत प्रिंसिपल हैं। स्मृति ने नवादा के DPS स्कूल से 10वीं तक पढ़ाई की है। उन्होंने आगे की पढ़ाई के लिए दिल्ली जाने का फैसला लिया और फिलहाल दिल्ली में कानून की पढ़ाई कर रही हैं।

स्मृति कर रही है कानून की पढ़ाई

मिस इंडिया 2023 के चौथे राउंड के लिए क्वालीफाई करने वाली स्मृति दिल्ली के गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी से कानून की पढ़ाई कर रही हैं। नवादा की स्मृति ने मिस इंडिया 2023 के लिए भाग लिया है। मिस इंडिया के चौथे दौर के लिए स्मृति क्वालीफाई कर ली हैं।

स्मृति 20 साल की हैं और इतनी कम उम्र में उन्होंने अपने सपने को पाने के लिए बहुत मेहनत की है। लोग स्मृति को खूब दुआ दे रहे हैं।


Copy