सहरसा : जदयू पार्टी की ओर से सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र के रायपुरा गांव में भव्य सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बिहार के मंत्री श्रवण कुमार और आपदा प्रबंधन मंत्री रत्नेश सादा शामिल हुए. कार्यकर्ताओं ने दोनों मंत्रियों का गर्मजोशी के साथ फूल माला पहनाकर स्वागत किया.

बिहार में श्रवण कुमार को ग्रामीण विकास विभाग और रत्नेश सादा को आपदा प्रबंधन विभाग में मंत्री बनने के बाद दोनों पहली बार सिमरी बख्तियारपुर पहुंचे जहां रायपुरा गांव में जदयू पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ता के साथ साथ एनडीए के तमाम नेताओं ने दोनों मंत्रियों का स्वागत किया और मिथिला का पाग़ और चादर व बुके देकर दोनों को सम्मानित भी किया गया. वहीं सम्मान समारोह कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लोगों ने बढ़चढ़ भाग लिया.

सहरसा से मो0 शौकत अली की रिपोर्ट-