बिहार दिवस 2025 : आपदा प्रबंधन में बिहार की उत्कृष्टता को जानें, गांधी मैदान में विशिष्ट प्रदर्शनी

Edited By:  |
bihar news bihar news

PATNA :बिहार दिवस का भव्य आयोजन इस बार भी गांधी मैदानमें 22 मार्च 2025 से 26 मार्च 2025 तक होने जा रहा है, इस आयोजन में विभिन्न विभागों के पैवेलियन के साथ-साथ बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का पैवेलियन भी होगा, जहाँ आप आपदा प्रबंधन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। आपको जानकर गर्व होगा कि बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष सीएम नीतीश कुमार हैं, उनका नेतृत्व बिहार में आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में कई ऐतिहासिक कदमों की शुरुआत कर चुका है। 1999 में जब वह केंद्र सरकार में कृषि राज्य मंत्री थे तब उन्होंने आपदा प्रबंधन के लिए ठोस कदम उठाए थे जिनकी नींव आज बिहार में सशक्त प्राधिकरण के रूप में देखी जा सकती है।

बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का उद्देश्य

  • आपदा के प्रति जागरूकता बढ़ाना
  • आपदा के पूर्व तैयारियाँ सुनिश्चित करना
  • आपदा के दौरान आमजन की सुरक्षा के लिए क्षमता निर्माण करना
  • नवीनतम तकनीक का उपयोग करते हुए आपदा प्रबंधन में उत्कृष्टता को बढ़ावा देना

  • सीएम नीतीश कुमार की पहल पर मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम (सुरक्षित शनिवार और सुरक्षित गुरुवार) 2015 से बिहार में चलाया जा रहा है, जिसमें 70,152 स्कूलों में लगभग 2.5 करोड़ बच्चों को आपदा के प्रति जागरूक किया गया। इसके अतिरिक्त करीब 10,000 सामुदायिक स्वंयसेवकों को भी प्रशिक्षित किया गया है, जो आपदा के समय प्रशासन के साथ मिलकर काम करते हैं। बिहार दिवस के दौरान हमारे पैवेलियन में आप इन सभी पहलों और कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, प्रदर्शनी में आपदा प्रबंधन से संबंधित नवीनतम तकनीकों का प्रदर्शन किया जाएगा जो सरल और मनोरंजक तरीके से जानकारी प्रदान करेगा। बच्चों के लिए ज्ञानवर्धन और मनोरंजन से संबंधित गतिविधियाँ भी आयोजित की जाएंगी।