Hindi News / मधेपुरा की बेटी मोहिनी झा का राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन, परिवार...

BIHAR NEWS : मधेपुरा की बेटी मोहिनी झा का राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन, परिवार में खुशी

Edited By:  |
bihar news bihar news

मधेपुरा: बिहार के मधेपुरा की बेटियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा से जिले का मान बढ़ाया है. जिले के मध्य विद्यालय जगजीवन आश्रम की सातवीं कक्षा की छात्रा मोहिनी झा का चयन राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है. मोहिनी1दिसंबर को आंध्रप्रदेश में होने वाली प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करेगी.

विद्यालय परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में राज्य पुरस्कार प्राप्त एचएम डॉ. चंदा कुमारी ने मोहिनी झा को सम्मानित किया. उन्होंने कहा कि“मोहिनी का चयन होना पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व की बात है. हमारा विद्यालय हर बालिका को शिक्षा के साथ-साथ खेल,संस्कृति और अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है.”

वहीं समाजसेवी डॉ. भूपेंद्र नारायण मधेपुरी ने कहा कि“खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाना समाज का दायित्व है. खेल न सिर्फ आत्मविश्वास बढ़ाता है बल्कि सामाजिक विकास का सशक्त माध्यम भी है. मधेपुरा के खिलाड़ियों में अपार प्रतिभा है,बस जरूरत है सही मार्गदर्शन और प्रोत्साहन की.”

गौरतलब है कि अंडर बालिका वर्ग में मोहिनी झा ने30अक्टूबर से21नवंबर2025तक पाटलिपुत्र इंडोर स्टेडियम,पटना में आयोजित राज्य स्तरीय वॉलीवॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया था. उसी उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ. मोहिनी की इस उपलब्धि से पूरे जिले में हर्ष की लहर है,और विद्यालय परिवार ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है. मोहिनी के माता-पिता भी उसके चयन से काफी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं.