बिहार में सत्ता परिवर्तन पर हमला : नीतीश कुमार को ब्लैकमेल कर बीजेपी से मुख्यमंत्री बनाया गया-राजेश ठाकुर
Edited By:
|
Updated :15 Apr, 2026, 12:26 PM(IST)
बोकारो:बिहार में बीजेपी के मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी ने सत्ता संभालने पर झारखंड की सियासत से प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है. सत्ता संभालने के बाद झारखंड कांग्रेस बीजेपी पर हमलावर है. बंगाल चुनाव प्रचार से बोकारो लौटने के क्रम में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने बिहार में सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाए जाने को लेकर हमला बोला है.
राजेश ठाकुर ने कहा कि बीजेपी में बिना पढ़े-लिखे वाले को ही प्रधानमंत्री बनाया जाता है. उन्होंने कहा कि हमें यह लगता है कि नीतीश कुमार को ब्लैकमेल कर बीजेपी से मुख्यमंत्री बनाया गया है. उनका कहना है कि क्योंकि कोई ना कोई सीडी उनके पास है. जेडीयू के वे नेता ही बता सकते हैं जो उनके साथ हमेशा रहते हैं.





