बिहार मैट्रिक टॉपर बनीं रामायणी राय : कहा- मैं पत्रकार बनूंगी, जानें डिटेल्स

Edited By:  |
Reported By:
bihar matric toper bani ramayani rai bihar matric toper bani ramayani rai

औरंगाबाद : बिहार बोर्ड ने मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट जारी किया तो औरंगाबाद के लिए ये सबसे बड़ी सौगात लेकर आया। टॉप 3 की सूची में इस बार औरंगाबाद की 2 छात्राओं ने कब्जा जमाया है जबकि इसी जिले की रामायणी ने पूरे प्रदेश में टॉप किया। औरंगाबाद के पटेल हाई स्कूल दाउदनगर की रामायणी राय को 487 अंक मिले हैं। वहीँ रामायणी ने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षक को दिया है।

रामायणी ने कहा कि परीक्षा काफी अच्छी गयी थी और ये भरोसा था कि वो टॉप 10 में जगह बना लेगी लेकिन शीर्ष स्थान हासिल करने का विश्वास नहीं था। टॉपर रामायणी राय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहती हैं। रामायणी को उनके शिक्षक ने ये जानकारी दी कि वो टॉप की है।

बता दें कि रामायणी राय के पिता पेशे से डॉक्टर हैं जबकि माता एक शिक्षिका हैं। रामायणी राय के टॉप करने पर उनके घर के साथ-साथ पूरे इलाके में खुशी की लहर है। परिजनों ने बताया कि ये बेहद गर्व कराने वाला पल है कि उनकी बेटी ने पूरे जिले का नाम रौशन किया है। इसका श्रेय वो रामायणी की मेहनत को देते हैं।


Copy