बिहार-झारखंड को मिले नये राज्यपाल : 13 राज्यों में हुई नियुक्ति, महाराष्ट्र के राज्यपाल का इस्तीफा मंजूर

Edited By:  |
bihar jharkhand ko mile naye rajyapal bihar jharkhand ko mile naye rajyapal

PATNA:बिहार-झारखंड समेत 13 राज्यों में नये राज्यपाल की नियुक्ति की गयी है। राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को बिहार का राज्यपाल बनाया गया है। वहीं बिहार के निर्वतमान राज्यपाल फागू चौहान को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं झारखंड में सीपी राधाकृष्ण को नियुक्त किया गया है । वहीं झारखंड के निवर्तमान राज्यपाल रमेश बैस को महाराष्ट्र का राज्यपाल के जिम्मा सौंपा गया है। सभी नियुक्तियों पर देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मुहर लगा दी है।


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और लद्दाख के उपराज्यपाल राधा कृष्णन माथुर के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है। अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक को नियुक्त की गयी है। यहां अब तक बीडी मिश्रा राज्यपाल थे, जो कि भारतीय सेना के पूर्व ब्रिगेडियर हैं।बीडी मिश्रा को लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है।


वहीं सिक्किम के राज्यपाल के रूप में लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को नियुक्त किया है।सी.पी. राधाकृष्णन को झारखंड का राज्यपाल बनाया है। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में शिव प्रताप शुक्ल को नियुक्त किया गया है।असम के राज्यपाल के रूप में गुलाब चंद कटारिया को नियुक्त किया गया है।

आंध्र प्रदेश के राज्यपाल के रूप में पूर्व जस्टिस एस अब्दुल नजीर को नियुक्त किया गया है।वहीं आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया।छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया।मणिपुर के राज्यपाल ला गणेशन को नागालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

बिहार के राज्यपाल फागू चौहान को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया।वहीं हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया।झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया। वहीं महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा मंजूर किया गया है।


Copy