Hindi News / बिहार कैबिनेट की बैठक कल, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

BIHAR NEWS : बिहार कैबिनेट की बैठक कल, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

Edited By:  |
Bihar cabinet meeting tomorrow, many important proposals may be approved Bihar cabinet meeting tomorrow, many important proposals may be approved

बिहार सरकार की अहम कैबिनेट बैठक कल यानी 20 मई को आयोजित होगी। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे। यह बैठक शाम 5 बजे मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित कैबिनेट सभागार में होगी।

बैठक में राज्य सरकार के सभी मंत्री और वरीय अधिकारी मौजूद रहेंगे। सूत्रों के मुताबिक कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर कैबिनेट की मुहर लग सकती है। जनहित और विकास कार्यों से जुड़े कई एजेंडों पर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है।

बताया जा रहा है कि विभिन्न विभागों की योजनाओं और प्रशासनिक फैसलों को लेकर भी बड़ा निर्णय लिया जा सकता है। कैबिनेट बैठक को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।अब सबकी नजर इस बैठक में होने वाले बड़े फैसलों पर टिकी है।

पटना से संजय कुमार