कटिहार-बीजेपी कार्यसमिति के दो दिवसीय़ बैठक का आज अंतिम दिन है।आज की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल एवं बिहार सरकार कि डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद एवं रेणू देवी के साथ ही केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह,पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद सांसद,सांसद गोपाल जी ठाकुर, विवेक ठाकुर और बीजेपी कोटे के अनेक मंत्री, विधान परिषद सदस्य सुनील चौधरी समेत पार्टी के अनेक विधायक, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक समेत पार्टी के प्रमुख पधाधिकारी मौजूद हैं।

बताते चलें कि कार्यसमिति के पहले दिन की बैठक बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें मोदी सरकार के 8 साल पूरा होने समेत कई अन्य मुद्दों पर विस्तार से हुई.इसमें कई राजनीतिक एवं अन्य प्रसातव रखे गए.ज्ञानवापी के साथ ही धर्मांतरण समेत अन्य मुद्दो पर भी पहले दिन चर्चा हुई.