PATNA:-2024 में होनेवाली लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP)लगातार तैयारी कर रही है.राष्ट्रीय स्तर के नेताओं के दौरे और रैली के साथ ही प्रदेश स्तर के नेता लोकसभा वाइज लगातार समीक्षा बैठक कर रहे हैं.


इस कड़ी में पटना के बीजेपी प्रदेश कार्यालय में 6 लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक आज की जा रही है.इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा और हरि सहनी के साथ ही बीजेपी कोर कमिटि के सभी सदस्य शामिल हो रहे हैं.मिली जानकारी के अनुसार गोपालगंज, सुपौल, मधेपुरा, भागलपुर, बाँका, नालंदा एवं पुर्णिया लोकसभा क्षेत्र में पार्टी की तैयारी को लेकर समीक्षा की जा रही है.


इस बैठक को लेकर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि यह बैठक संगठन की मज़बूती और लोकसभा चुनाव कि तैयारी को लेकर की जा रही है.इसमें पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा दिए गए निर्देश के साथ ही इन लोकसभा क्षेत्र में पार्टी के वर्तमान स्थिति और उसे बेहतर करने पर चर्चा हो रही है.


वहीं लालू प्रसाद यादव के जाति आधारित गणना को लेकर किए गए ट्वीट पर हमला बोलते हुए विजय सिन्हा ने कहा कि चरवाहा विद्यालय की कल्पना करने वाले लालू यादव केवल उन्माद और जात-पात के बारे में ही बात करेंगे. दोनों भाई (लालू-नीतीश) ने बिहार को रसातल में भेजने का काम किया है.

बतातें चलें कि लालू यादव ने जातीय गणना का विरोध करने वालों पर करारा हमला किया था.सोसल मीडिया X पर लालू यादव ने लिखा था कि 'जातिगत जनगणना के विरुद्ध जो भी लोग है वो इंसानियत, सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक बराबरी तथा समानुपातिक प्रतिनिधित्व के ख़िलाफ है। ऐसे लोगों में रत्तीभर भी न्यायिक चरित्र नहीं होता है। किसी भी प्रकार की असमानता एवं गैरबराबरी के ऐसे समर्थक अन्यायी प्रवृत्ति के होते है जो जन्म से लेकर मृत्यु तक केवल और केवल जन्मजात जातीय श्रेष्ठता के आधार एवं दंभ पर दूसरों का हक खाकर अपनी कथित श्रेष्ठता को बरकरार रखना चाहते है।कैंसर का इलाज सिरदर्द की दवा खाने से नहीं होगा।'