'विधानसभा की 243 सीटों पर तैयारी जारी' : लोजपा (रामविलास) के सांसद अरुण भारती की हुंकार, कैबिनेट विस्तार पर विपक्ष के हमलों का दिया करारा जवाब

Edited By:  |
Reported By:
 Big statement of LJP Ram Vilas MP Arun Bharti regarding preparations for Bihar Assembly elections  Big statement of LJP Ram Vilas MP Arun Bharti regarding preparations for Bihar Assembly elections

PATNA :बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। लोजपा (रामविलास) के नेता और जमुई सांसद अरुण भारती ने सीट बंटवारे को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हम 243 सीटों पर चुनाव की तैयारी कर रहे हैं लेकिन कितनी सीटों पर लड़ेंगे, यह गठबंधन में तय होगा।

साथ ही उन्होंने कैबिनेट विस्तार पर विपक्ष के हमले का जवाब देते हुए तेजस्वी यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि "तेजस्वी सत्ता से दूर रहने के कारण बौखला गए हैं इसलिए अनर्गल बयान दे रहे हैं।" उन्होंने कहा कि "हमारी पार्टी बिहार की सभी 243 सीटों पर तैयारी कर रही है। हालांकि, अंतिम निर्णय गठबंधन में तय होगा। NDA में सीट बंटवारे को लेकर कोई विवाद नहीं है, हम मजबूती से चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे।"

कैबिनेट विस्तार पर विपक्ष के हमलों का जवाब

कैबिनेट विस्तार पर तेजस्वी यादव द्वारा किए गए हमलों का जवाब देते हुए अरुण भारती ने कहा कि विपक्ष मुद्दाविहीन हो गया है और बेतुकी बयानबाजी कर रहा है। उन्होंने कहा कि "तेजस्वी यादव सत्ता से बाहर रहने के कारण हताश हैं। कैबिनेट विस्तार पर उनकी टिप्पणी हताशा की निशानी है। जनता विकास चाहती है लेकिन तेजस्वी केवल राजनीति कर रहे हैं।"

2025 चुनाव में NDA की जीत का दावा

अरुण भारती ने 2025 विधानसभा चुनाव को लेकर भी बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि NDA की जीत तय है और बिहार की जनता विकास के रास्ते पर चल रही सरकार के साथ खड़ी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि "पीएम मोदी के नेतृत्व में बिहार आगे बढ़ रहा है। लालू यादव और विपक्ष चाहे जितने भी सवाल उठाएं, उन्हें कुछ हासिल नहीं होगा। बिहार की जनता विकास चाहती है, न कि जंगलराज की वापसी।"