लातेहार:बड़ी खबर झारखंड के लातेहार से हैजहां सदर थाना क्षेत्र के बोकाखांड़ जंगल मेंJJMPनक्सली और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है. सर्च ऑपरेशन पर निकली पुलिस की टीम पर नक्सलियों ने हमला कर दिया. हमला के बाद जवाबी कार्रवाई जारी है.

बताया जा रहा है कि सदर थाना क्षेत्र के बोकाखांड़ जंगल में उग्रवादियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो रही है. मुठभेड़ के बाद इलाके की घेराबंदी कर सघन सर्च ऑपरेशन जारी है. 03 बंदूक कई पिट्ठू बैग एवं दैनिक उपयोग का सामान बरामद किया गया है. JJMP सुप्रीमो पप्पू लोहरा के दस्ता के साथ मुठभेड़ हुई है. सदर थानाक्षेत्र के बोकाखाड़ के जंगल में मुठभेड़ जारी है. SP कुमार गौरव ने इसकी जानकारी दी है.