PATNA :बिहार के सियायी गलियारे से बड़ी ख़बर आ रही है कि तेजस्वी यादव के जनविश्वास यात्रा में बड़ा बदलाव हुआ है। तेजस्वी यादव अब रैली नहीं बल्कि रोड शो करेंगे और इसकी शुरुआत रविवार को हाजीपुर से होगी।
तेजस्वी की जनविश्वास यात्रा में बड़ा बदलाव
तय कार्यक्रम के मुताबिक तेजस्वी यादव अब हाजीपुर से महुआ के रास्ते समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी होते हुए सुपौल तक रोड शो करेंगे। कहा जा रहा है कि आगामी 3 मार्च को पटना में होने वाली महागठबंधन की महारैली को लेकर ये बड़ा फेरबदल किया गया है लिहाजा आज जहानाबाद में तेजस्वी यादव की आखिरी रैली होगी।

रविवार को राबड़ी आवास से होंगे रवाना
गौरतलब है कि पहले के कार्यक्रम के मुताबिक तेजस्वी यादव को हर जिले में रैली करनी थी लेकिन अब इसमें तब्दीली आ गयी है। तेजस्वी यादव रविवार की सुबह 9 बजे 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास से रोड शो के लिए रवाना होंगे। 29 फरवरी और 1 मार्च को पूर्व डिप्टी सीएम राजधानी पटना और उसके आसपास के इलाकों में रोड शो करेंगे।

अबतक कोई भी यात्रा नहीं पहुंची मुकाम तक
गौरतलब है कि तेजस्वी यादव की चौथी सियासी यात्रा थी। इससे पहले भी वो तीन यात्राएं कर चुके हैं लेकिन वे अबतक किसी भी यात्रा को मुकाम तक नहीं पहुंचा सके हैं। उनकी पहले की भी सभी यात्राएं बीच में ही खत्म होती रही हैं।
