PATNA : राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है। बेखौफ अपराधियों ने स्क्रैप व्यवसायी को गोली मारी है। बताया जा रहा है कि लूट की वारदात के दौरान गोली मारी गयी है।

राजधानी के अगमकुआं थानाक्षेत्र के छोटी पहाड़ी इलाके में ये वारदात हुई है। अपराधियों ने स्क्रैप व्यवसायी को गोलीमार कर रुपये लूटे हैं। हालांकि पुलिस लूट की वारदात से इंकार कर रही है।

वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी है। पुलिस मौका-ए-वारदात पर पहुंच कर सीसीटीवी को खंगाल रही है। इस बीच बाईपास इलाके में सघन चेकिंग लगाया गया है। फिलहाल कितने रुपये की लूट हुई है इसका खुलासा नहीं हो सका है। व्यवसायी घायल हैं, उन्हें इलाज के लिए भेजा गया है।

पटना से मरगूब आलम की रिपोर्ट ...